'धुरंधर' के जवाब में बनी पाकिस्तान की 'मेरा ल्यारी' के बिके 22 ही टिकट
पाकिस्तान की 'मेरा ल्यारी' 8 मई को थिएटर में रिलीज़ हो गई। इसे लेकर एक पाकिस्तानी मंत्री ने कहा था कि यह आदित्य धर की 'धुरंधर' के जवाब में बनाई गई और यह फिल्म कथित तौर पर रिलीज़ होने के कुछ ही दिनों बाद बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई। इस फिल्म के केवल 22 टिकट ही बिक पाए।