'धुरंधर' के वायरल FA9LA गाने में 9 का क्या मतलब है?
'धुरंधर' फिल्म में इस्तेमाल हुआ बहरीनी रैपर फ्लिपेराची का अरबी ट्रैक FA9LA वायरल हो गया है। FA9LA में नंबर 9 एक अरबी अक्षर साद को दिखाता है जिसका इस्तेमाल तेज़ और ज़ोरदार "s" साउंड के लिए किया जाता है जिसका उच्चारण हुआ 'फासला'। दरअसल, टेक्स्ट में अरबी अक्षरों को दिखाने के लिए नंबरों का इस्तेमाल डिजिटल कम्युनिकेशन में आम है।