'धुरंधर' की सिंगर रेबल के चेहरे से गुवाहाटी में लाइव परफॉर्मेंस के दौरान टकराया ड्रोन
'धुरंधर' के गानों में आवाज़ देने वाली रैपर-सिंगर रेबल के साथ गुवाहाटी में लाइव परफॉर्मेंस के दौरान हादसा हो गया। 26 नवंबर को PULSE-2026 अवॉर्ड्स में 'रन डाउन द सिटी' गाते समय एक ड्रोन उनके चेहरे से टकरा गया। अचानक हुई घटना से रेबल घबरा गईं और बीच कार्यक्रम में स्टेज छोड़कर चली गईं। घटना का वीडियो वायरल हुआ है।