'धुरंधर' ने 6 दिन में कमाए ₹274 करोड़, आमिर खान की 'सितारे ज़मीन पर' को पछाड़ा
सैकनिल्क के मुताबिक, ऐक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने रिलीज़ के छठे दिन तक वर्ल्डवाइड ₹274.25 करोड़ का कारोबार किया है। इसने ऐक्टर आमिर खान की फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सैकनिल्क के अनुसार, 'धुरंधर' ने भारत में छठे दिन तक ₹180.25 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है जबकि उसका ग्रॉस कलेक्शन ₹216.25 करोड़ है।