inshorts

'धुरंधर' ने महज़ 4 दिन में कमाए ₹126 करोड़, 'सिकंदर' को पछाड़ा

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 'धुरंधर' मूवी ने चौथे दिन ₹23 करोड़ का कलेक्शन किया है। 'धुरंधर' ने 4-दिन में सलमान खान की 'सिकंदर' के कुल इंडिया कलेक्शन (₹110 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म ने पहले दिन ₹28 करोड़, दूसरे दिन ₹32 करोड़ और तीसरे दिन ₹43 करोड़ के साथ कुल ₹126 करोड़ का कारोबार कर लिया है।