'धुरंधर' में रणवीर सिंह के साथ असॉल्ट सीन करने से ऐक्टर नसीम ने किया था मना, बोले- नर्वस था
फिल्म 'धुरंधर' में 'लुल्ली' का रोल निभाने वाले ऐक्टर नसीम ने बताया है कि पहले उन्होंने अभिनेता रणवीर सिंह (हमज़ा) पर 'सेक्शुअल असॉल्ट' सीन करने से मना कर दिया था। उन्होंने कहा, "मेरा किरदार लस्टी और क्रूर है...मैं नर्वस था।" बकौल नसीम, रणवीर के कंफर्टेबल महसूस कराने पर सीन शूट हुआ जिसे दूसरे टेक में थोड़ा कम क्रूर दर्शाया गया।