'धुरंधर' से आउट हुआ आर माधवन का फर्स्ट लुक, तस्वीर हुई वायरल

रणवीर सिंह और अर्जुन रामपाल के बाद अब फिल्म 'धुरंधर' से आर माधवन का लुक सामने आ गया है। आदित्य धर की फिल्म से माधवन का यह लुक सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस पर इंस्ट्रागाम यूज़र ने लिखा, "अजीत डोभाल (एनएसए) के रूप में आर माधवन 🔥🔥।" यह फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी।