'धुरंधर 2' के 'आतिफ' का अतीक अहमद से क्या है कनेक्शन?

फिल्म 'धुरंधर 2' की रिलीज़ के बाद एक बार फिर माफिया अतीक अहमद चर्चा में आ गया है। मूवी में 'आतिफ अहमद' को अतीक से प्रेरित दिखाया गया है जिसमें उसके अपराध, राजनीति में दबदबे और जेल से नेटवर्क चलाने की कहानी पेश की गई है। अतीक की 2023 में पुलिस हिरासत में गोली मारकर हत्या की गई थी।