inshorts

कई बार एंट्री के बावजूद 'धुरंधर 2' को ग्रैमी नामांकन नहीं मिला

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' को 69वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में कोई नॉमिनेशन नहीं मिला है। फिल्म के संगीतकार शाश्वत सचदेव के एल्बम और गानों को 9 कैटेगरी में विचार के लिए भेजा गया था। 16 नवंबर को घोषित नॉमिनेशन सूची में फिल्म का कोई गाना जगह नहीं बना सका। 2027 ग्रैमी अवॉर्ड्स का आयोजन 7 फरवरी को होगा।