जगदीप धनखड़ द्वारा स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उप-राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दिए जाने पर कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने कहा है, "वह (धनखड़) लंबे-चौड़े, हट्टे-कट्टे जाट हैं, सब ठीक-ठाक है..उनके स्वास्थ्य का ऐसा क्या मुद्दा है।" चौधरी ने कहा, "यह सरकारी बीमारी है, यह अजीब वायरस बीजेपी में घूमते रहता है, जो उनको भी लग गया है।"