‘धर्मेंद्र प्रधान तो आंदोलन के पहले दिन ही इस्तीफा देना चाहते थे’; BJP के बड़े नेता का दावा
बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय का दावा है कि धर्मेंद्र प्रधान छात्र आंदोलन के पहले दिन ही शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देना चाहते थे। उन्होंने कहा कि बीजेपी अध्यक्ष ने उस समय प्रधान को यह कहते हुए इस्तीफा देने से रोक दिया था कि जब तक कोई निर्णय न लिया जाए तब तक वह इस्तीफा न दें।