वैशाली (बिहार) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्घाटन करने के बाद आरजेडी समर्थकों ने 'नीतीश सेतु' पर जमकर हंगामा किया जिसके वीडियो सामने आए हैं। भीड़ ने प्रधानमंत्री की तस्वीर वाले बैनर और पोस्टर फाड़ दिए और लालू प्रसाद यादव तथा तेजस्वी यादव के समर्थन में नारे लगाए। बीजेपी नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, "जंगलराज की याद ताज़ा कर दी।"