'नादानियां' की 'स्टूडेंट ऑफ द...' से हुई तुलना, यूज़र्स बोले- नए पैकेज में पुरानी कहानी
ऐक्टर सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली की फिल्म 'नादानियां' के ट्रेलर पर सोशल मीडिया यूज़र्स का कहना है कि यह नए पैकेज में पुरानी कहानी है। कई यूज़र्स ने आरोप लगाया कि फिल्म की पीआर टीमें फर्ज़ी कमेंट्स कर फिल्म को 'अच्छा' बता रही हैं। वहीं, इसकी 'मोहब्बतें' और 'स्टूडेंट ऑफ द इयर' से तुलना हो रही है।