19 सितंबर 2025 को रिलीज़ होने वाली फिल्म 'निशांची' निर्देशक अनुराग कश्यप की अब तक की सबसे लंबी फिल्म होने वाली है। यह फिल्म 2 घंटे, 56 मिनट और 48 सेकंड लंबी होगी। एक रिपोर्ट के अनुसार, 'निशांची' से किसी भी सीन को नहीं हटाया गया है और सेंसर बोर्ड ने उसे U/A 16+ सर्टिफिकेट देकर हरी झंडी दिखाई है।