inshorts

'नक्सलवाद खत्म हो सकता है, तो ड्रग्स की समस्या भी'; मंत्रिपरिषद की बैठक में भावुक हुए PM मोदी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नशे की समस्या पर भावुक हुए। युवाओं को नशे के चंगुल से बचाने का आह्वान करते हुए उन्होंने इस समस्या को पूरी तरह खत्म करने पर जोर दिया। पीएम ने कहा कि जब नक्सलवाद खत्म हो सकता है तो नशे की समस्या भी खत्म हो सकती है।