मंत्री संजय निषाद सड़क जाम कर बैठ गए, निषाद-मल्लाह को SC में शामिल करने की मांग
यूपी के कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी अध्यक्ष संजय निषाद ने गोरखपुर के चौरीचौरा में कार्यकर्ताओं संग सड़क जाम कर धरने पर बैठ गए। वह निषाद-मल्लाह समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग कर रहे हैं। पुलिस के समझाने पर भी मंत्री नहीं माने और धरने पर बैठे रहे। उन्होंने आंदोलन लखनऊ तक ले जाने की चेतावनी दी।
read more at Livehindustan


