'नदिया के पार' फेम दिग्गज अभिनेत्री कामिनी कौशल का हुआ निधन
दिग्गज अभिनेत्री कामिनी कौशल का 98 साल की उम्र में निधन हो गया है। पत्रकार विकी लालवानी ने निधन की पुष्टि की है। बकौल रिपोर्ट्स, कामिनी लंबे समय से उम्र संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं। कामिनी ने शहीद, नदिया के पार (1948), शबनम, ज़िद्दी, पारस, नमूना, झंझर, आबरू, बड़े सरकार, जेलर, नाइट क्लब जैसी फिल्मों में काम किया था।