inshorts

'पंचायत 5' प्रीमियर से पहले 'फुलेरा' पहुंचे केविन पीटरसन, मुरेठा बांधकर बोले देसी डॉयलॉग

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन वेब सीरीज़ 'पंचायत 5' के प्रमोशनल वीडियो में नज़र आए हैं। वीडियो में वह कुर्ता-पायजामा और सिर पर गमछा बांधे 'फुलेरा' में 'बनराकस' और 'दामाद जी' के साथ घूमते दिख रहे हैं। इसमें वह कंचे खेलते, देसी अंदाज़ में हिंदी बोलते और सीरीज़ के मशहूर डायलॉग दोहराते भी नज़र आ रहे हैं।