'पिता को क्या देखना पड़ रहा है'; 'तारक मेहता...' की 'सोनू' की तस्वीरें देख भड़के यूज़र्स
टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 'सोनू' का किरदार निभाने वालीं ऐक्ट्रेस निधि भानुशाली ने हाल ही में अपने परिवार संग क्वॉलिटी टाइम बिताते हुए कई तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में वह बिकिनी पहने भी नज़र आईं जिसपर यूज़र्स उनकी खूब आलोचना कर रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा, "बेचारे भाई-पिता को क्या देखना पड़ रहा है।"