'प्रहार' के लिए राजकुमार राव ने बदला हुलिया, बढ़ाया 7-8 किलो वज़न

राजकुमार राव की बायोपिक फिल्म 'प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम' 16 अक्टूबर को रिलीज़ होगी। राजकुमार ने बताया कि किरदार में ढलने के लिए उन्होंने 7-8 किलोग्राम वज़न बढ़ाया है। उन्होंने कहा, "मैंने 26/11 के बारे में काफी पढ़ा, कई किताबें पढ़ीं।" बकौल राजकुमार, बायोपिक मुश्किल होती है लेकिन डर वाले काम करने में मज़ा आता है।

Load More