'पुष्पा 2' की अपार सफलता के बाद अपना नाम बदलना चाहते हैं ऐक्टर अल्लू अर्जुन

फिल्म 'पुष्पा 2' की अपार सफलता के बाद ऐक्टर अल्लू अर्जुन अपने नाम में बदलाव करने का विचार कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, अल्लू अपने करियर में बढ़ोतरी और शानदार फ्यूचर के लिए अपने नाम में एक शब्द और जोड़ना चाहते हैं। गौरतलब है, 'पुष्पा 2' ने भारत में ₹1,471 करोड़ और वर्ल्डवाइड ₹1,742 करोड़ की कमाई की है।