पटना (बिहार) में रविवार को ऐक्टर अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा-2' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान भीड़ बेकाबू हो गई। इसके बाद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा जिसका वीडियो सामने आया है। इवेंट में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के साथ भोजपुरी ऐक्ट्रेस अक्षरा सिंह भी मौजूद थीं।