‘पुष्पा-2’ के साउंड रिकॉर्डिस्ट रेसुल पुकुट्टी ने एक इंटरव्यू में बताया है कि मेकर्स ने पटना (बिहार) में फिल्म का ट्रेलर इसलिए लॉन्च किया क्योंकि वे चाहते थे कि ट्रेलर वहां से लॉन्च हो जहां की जनता आम दर्शकों का प्रतिनिधित्व करती हो। गौरतलब है कि बिहार में पुष्पा के ऐक्टर अल्लू अर्जुन का लुक बहुत कॉपी किया गया था।