'पुष्पा 3' को लेकर प्रोड्यूसर ने दिया बड़ा अपडेट, बताई कब रिलीज़ होगी फिल्म
'पुष्पा' के निर्माता रविशंकर ने कहा है कि इस वक्त ऐक्टर अल्लू अर्जुन निर्देशक एटली कुमार और डायरेक्टर त्रिविक्रम श्रीनिवास के साथ और 'पुष्पा' के निर्देशक सुकुमार ऐक्टर राम चरण के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "जब सुकुमार और अल्लू अर्जुन फ्री हो जाएंगे तब 'पुष्पा 3' का काम शुरू होगा और यह 2028 में रिलीज़ होगी।"