'पवित्र रिश्ता' फेम प्रिया मराठे का 38 वर्ष की उम्र में हुआ निधन
टीवी अभिनेत्री प्रिया मराठे का 38-वर्ष की उम्र में मुंबई में निधन हो गया है। बकौल रिपोर्ट्स, वह पिछले एक साल से कैंसर से जूझ रही थीं। प्रिया ने 'पवित्र रिश्ता' 'कसम से', 'कॉमेडी सर्कस', 'उतरन' और 'बड़े अच्छे लगते हैं' समेत कई हिंदी व मराठी शो में काम किया था। प्रिया की 2012 में शादी हुई थी।