पहलगाम हमले के बाद PM मोदी से पहली बार मिले जम्मू-कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को पहलगाम आतंकी हमले के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह बैठक लगभग आधे घंटे तक चली जिसमें दोनों नेताओं के बीच हमले के बाद उभरती स्थिति पर चर्चा हुई। बकौल रिपोर्ट, इस दौरान सिंधु जल संधि को स्थगित करने के मुद्दे पर भी बातचीत हुई।