'फिल्ममेकर ने मुझे रात में होटल के कमरे में अकेले बुलाया था', ऐक्ट्रेस सिंपल ने किया खुलासा
ऐक्ट्रेस सिंपल कौल ने बताया है कि एक बार एक फिल्ममेकर ने उन्हें रात में अकेले होटल के कमरे में बुलाया था। बकौल सिंपल, उन्होंने इससे इनकार करते हुए फिल्ममेकर को लॉबी में मिलने को कहा था। उन्होंने कहा कि उन्हें कभी भी सीधे तौर पर 'कास्टिंग काउच' का सामना नहीं करना पड़ा क्योंकि उनके अपने कुछ नियम हैं।