inshorts

'बैंक अकाउंट नहीं खाली हुआ है', तलाक के बाद ₹5 करोड़ की एलिमनी की अफवाहों पर माही विज

ऐक्ट्रेस माही विज ने जय भानुशाली से तलाक के बाद यूट्यूब पर व्लॉग शेयर कर ₹5 करोड़ की एलिमनी की अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "मेरा और जय का तलाक हो गया है...हम अच्छे दोस्त हैं।" उन्होंने आगे कहा, "हमारा बैंक अकाउंट नहीं खाली हुआ है...हम बच्चों को देख सकते हैं...जय हाथ झाड़कर कहीं भागा नहीं है।"