अभिनेता व 'बिग बॉस 18' के विजेता करणवीर मेहरा ने बताया है कि वह डिस्लेक्सिया से पीड़ित हैं। उन्होंने फराह खान को यूट्यूब पर उनके कुकिंग शो में बताया, "मैंने पूरी स्कूली ज़िंदगी मुश्किल से गुज़ारी है...बचपन में माता-पिता को इसका पता नहीं था।" करणवीर ने इसी कारण रियलिटी शो में टास्क को पढ़ने से बचने की बात स्वीकार की।