'बिग बॉस 18' में जाने पर ट्रोल होने के बाद अनिरुद्धाचार्य ने समर्थकों से मांगी माफी
'बिग बॉस 18' में जाने के बाद सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए अनिरुद्धाचार्य महाराज ने अपने समर्थकों से माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि वह शो में प्रतिभागी के रूप में शामिल नहीं हुए थे बल्कि अतिथि के रूप में प्रतिभागियों को आशीर्वाद देने गए थे। उन्होंने कहा कि उनका मकसद सनातन धर्म का प्रचार करना था।