रिपोर्ट्स के मुताबिक, कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में दादी का किरदार निभाने वाले ऐक्टर अली असगर अब रिएलिटी शो 'बिग बॉस-19' में नज़र आ सकते हैं। शो के मेकर्स ने उन्हें कॉन्टैक्ट किया है लेकिन उनके शामिल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। शो 24-अगस्त से शुरू होगा और इस बार थीम ‘घरवालों की सरकार’ पर आधारित होगी।