अभिनेता सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' को दर्शकों की बढ़ती लोकप्रियता के चलते 2-4 हफ्ते आगे बढ़ाया जा सकता है। इंडिया फोरम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, निर्माता 20 नवंबर को इस पर फैसला लेंगे। हालांकि, निर्माताओं या चैनल ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। शो ने जियोहॉटस्टार पर 100 करोड़ घंटे वॉच टाइम पार किया है।