'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम मनीषा रानी ने मुंबई में अपना पहला घर खरीदा है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "नवरात्र का पहला दिन और आप सबके प्यार की वजह से मेरी मेहनत से कमाया हुआ मुंबई में मेरा पहला घर...।" रिपोर्ट्स के मुताबिक, मनीषा रानी ने गोरेगांव में ₹4.98 करोड़ में 17वीं मंज़िल पर अपार्टमेंट खरीदा है।