बिग बॉस फेम एडिन रोज़ के साथ मंदिर के बाहर हुई छेड़छाड़, शेयर किया वीडियो

बिग बॉस 18 फेम व ऐक्ट्रेस एडिन रोज़ के साथ दिल्ली के एक मंदिर के बाहर छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। एडिन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह शख्स दिखाई दे रहा है जिसने उनके साथ बदतमीज़ी की। एडिन वीडियो में बोल रही हैं, "मैंने सूट पहना था फिर भी मेरे साथ बदतमीज़ी की।"