'बिज़नेस ऑफ फैशन 500 क्लास ऑफ 2025' में शामिल होने वाली इकलौती भारतीय ऐक्ट्रेस बनीं अनन्या

अनन्या पांडे 'बिज़नेस ऑफ फैशन 500 क्लास ऑफ 2025' में नामित होने वाली इकलौती भारतीय ऐक्ट्रेस बन गई हैं। इस वार्षिक सूची में फैशन उद्योग को आकार देने वाले वैश्विक प्रतिनिधियों का सम्मान किया जाता है। गौरतलब है कि अनन्या से पहले प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट और सोनम कपूर भी इस सूची का हिस्सा रह चुकी हैं।