बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महिला पत्रकार द्वारा 'किसे वोट देंगे?' सवाल पूछे जाने पर एक बुज़ुर्ग का दिया जवाब वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा, "बूढ़ी (पत्नी) जिसे कहेगी उसे ही देंगे।" पत्रकार के 'ये उल्टा हो गया' कहने पर बुज़ुर्ग कहते हैं, "उसी के सहारे संसार चलता है...मर्द चाहे कितना बूढ़ा हो जाए लेकिन...जो बूढ़ी कहेगी वही सुनेगा।"