'बात मत घुमाओ', जया बच्चन ने रिपोर्टर का हटाया माइक, पत्रकार बोला- आप ऐसा कैसे बोल सकती हैं?
समाजवादी पार्टी से सांसद जया बच्चन दिल्ली में INDIA-गठबंधन के विरोध प्रदर्शन के दौरान एक रिपोर्टर के सवाल पर नाराज़ हो गईं। रिपोर्टर ने उनसे पोस्टर पर लिखे संदेश के बारे में पूछा तो जया ने उसका माइक हटाते हुए कहा, "बात मत घुमाइए।" जवाब में रिपोर्टर ने कहा, "आप यह कैसे कह सकती हैं कि...मैंने बात को घुमाया है?"