'बेबी मफलर मैन' नाम से मशहूर अव्यान तोमर शनिवार को 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल की तरह बनकर उन्हें सपोर्ट करने दिल्ली स्थित उनके आवास पहुंचा। 2020 में केजरीवाल के दिल्ली चुनाव जीतने पर पिता उसे केजरीवाल की तरह मफलर पहनाकर और मूंछें बनाकर लाए थे। अव्यान के पिता ने कहा, "नतीजे वाले दिन हमारा परिवार सर....को शुभकामनाएं देने आता है।"