inshorts

'ब्रा बर्निंग' फेमिनिज़्म नहीं है: ऐक्ट्रेस भाग्यश्री

ऐक्ट्रेस भाग्यश्री ने 'हॉटरफ्लाई' से बातचीत के दौरान फेमिनिज़्म को लेकर कहा है, "बहुत सारी महिलाएं फेमिनिज़्म को कुछ और ही समझ लेती हैं…मैं सिर्फ पुरुषों को ही दोष नहीं देती…मैं महिलाओं को भी दोष देती हूं।" भाग्यश्री ने आगे कहा कि 'ब्रा बर्निंग', गालियां देना, कम कपड़े पहनना, दुर्व्यवहार करना या शराब पीना फेमिनिज़्म नहीं है।