'बिल्ड इंडिया' के सपने से तंग आ गया हूं, भारत छोड़ दूंगा: ₹4 करोड़ टैक्स देने वाले ऑन्ट्रप्रेन्योर
बेंगलुरु (कर्नाटक) के ऑन्ट्रप्रेन्योर रोहित श्रॉफ ने कहा है कि उनके बिज़नेस ने पिछले 12-18 महीनों में ₹4 करोड़ टैक्स दिया है और इसके बावजूद टैक्स डिपार्टमेंट उनकी जांच कर रहा है। उन्होंने लिंक्डइन पर लिखा, "मैं 'बिल्ड इन इंडिया' के सपने से तंग आ गया हूं। 2026 का लक्ष्य आसान है: देश छोड़ना और कहीं और जाकर बिज़नेस बनाना।"