'बिहार में ₹20,000 में मिल जाती हैं लड़कियां' BJP नेत्री के पति के विवादित बयान से छिड़ा विवाद

उत्तराखंड की मंत्री व बीजेपी नेत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू का विवादित बयान वायरल हो रहा है। साहू ने एक जनसभा में कुछ लड़कों की शादी नहीं होने पर मज़ाक में कहा, "तुम तो नौजवान हो...शादी नहीं हुई तुम्हारी...लड़की हम बिहार से ले आएंगे...बिहार में ₹20,000-₹25,000 में मिल जाती हैं।" उनके बयान की निंदा हो रही है।

Load More