आरा (बिहार) में मंगलवार को तनिष्क के शोरूम में आग लग गई जिसपर काबू पा लिया गया है। आग शोरूम के बेसमेंट में लगी थी व घटना के वक्त इसके अंदर 40 से ज्यादा स्टाफ व ग्राहक मौजूद थे जिन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। गौरतलब है, यह वही शोरूम है जिसमें कुछ दिनों पहले ₹10 करोड़ की लूट हुई थी।