'बड़े नेताओं का बिस्तर गर्म नहीं किया इसलिए पद नहीं मिला', बीजेपी की महिला नेता का आरोप
कुशीनगर (यूपी) की बीजेपी नेता पूनम जायसवाल का वीडियो सामने आया है जिसमें उन्होंने पद नहीं मिलने पर कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा, "मैं तो यही जानती हूं कि मैंने बड़े-बड़े नेताओं का बिस्तर गर्म नहीं किया है इसकी वजह से मुझे पद नहीं मिला। मेरे पास पैसा नहीं था कि मैं पैसे के बल पर पद ले पाऊं।"