दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र ने कई आइकॉनिक डायलॉग बोले। फिल्म शोले (1975) में 'बसंती, इन कुत्तों के सामने मत नाचना', यादों की बारात (1973) का 'कुत्ते-कमीने, मैं तेरा खून पी जाऊंगा' और धरमवीर (1977) का 'मर्द बनने के लिए शरीर नहीं, हिम्मत चाहिए' जैसे डायलॉग काफी प्रसिद्ध हुए। 'इलाका कुत्तों का होता है, शेरों का नहीं' भी उनका प्रसिद्ध डायलॉग है।