'बहुत से RTO गांधी के नोट देखकर ठप्पा मारते हैं' MP में बोले गडकरी, बात सुन CM की भी छूटी हंसी
एमपी में 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बस सेवा' का शुभारंभ करने पहुंचे केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा, "बहुत से आरटीओ गांधीवादी हैं...गांधी के नोट देखकर...फटाफट ठप्पे मारते हैं।" यह सुनकर मुख्यमंत्री मोहन यादव हंस पड़े। बकौल गडकरी, न्यू-सेफ्टी रिजीम में हर बस की चेकलिस्ट पोर्टल पर अपलोड होगी और बिना फिज़िकल-वीडियो इंस्पेक्शन के रजिस्ट्रेशन नहीं होगा।