'भंगी' शब्द के मतलब को लेकर शिल्पा शेट्टी के वकील ने राजस्थान हाईकोर्ट में क्या कहा?
राजस्थान हाईकोर्ट ने 'भंगी' बोलने पर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के खिलाफ एससी/एसटी ऐक्ट केस खारिज किया है। उनके वकील ने कोर्ट में कहा कि 'भंगी' शब्द की उत्पत्ति संस्कृत के 'भंग' से हुई जिसका अर्थ अछूत जाति से संबंध के अलावा खंडित भी होता है। बकौल वकील, ऑक्सफोर्ड हिंदी-टू-इंग्लिश डिक्शनरी के अनुसार भांग पीने वालों को 'भंगी' कहा जाता है।