'भीगे होंठ तेरे' गाना गाने वाले सिंगर कुणाल गांजावाला ने अपने सरनेम की कहानी बताई है। उन्होंने कहा कि उनका परिवार 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन से पहले ब्रिटिश सरकार के लिए गांजा उगाता था जिसका इस्तेमाल मेडिकल क्षेत्र में होता था। उन्होंने कहा, "मेरे पिता जी ने बताया था कि हमारा लगान माफ था।"