'भाबीजी...' के प्रोड्यूसर पर लगाया था यौन शोषण का झूठा आरोप: शिल्पा शिंदे
पॉपुलर टीवी ऐक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने बताया है कि 2017 में प्रोड्यूसर संजय कोहली के खिलाफ लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोप झूठे थे। उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री द्वारा बैन किए जाने के बाद उनके पास कोई विकल्प नहीं बचा था। उन्होंने बताया, "मुझे छोड़ा ही नहीं...मेरे चारों तरफ से रास्ते बंद कर दिए थे...इसमें बंदा बेचारा बदनाम हो गया।"