टीवी सीरियल 'भाभी जी घर पर हैं' पर एक फिल्म बनने जा रही है जिसकी पुष्टि शो के ऐक्टर रोहिताश्व गौड़ ने की है जो शो में मनमोहन तिवारी का किरदार निभाते हैं। उन्होंने कहा, "जी...वाकई ये सच है। हम सभी खुद को सिल्वर स्क्रीन पर देखने का सपना देखते हैं। यह सपना सच होने जैसा है।"