'भारत-पाकिस्तान मैच की वजह से...', देश के नाम पीएम मोदी के संबोधन पर 'आप' ने बोला हमला
'आप' नेता सौरभ भारद्वाज ने देश के नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन पर हमला बोलते हुए कहा कि जो घोषणा की गई वह ना तो नई थी और न ही प्रभावशाली थी। उन्होंने दावा किया कि पीएम के भाषण का समय बदलकर शाम 5 बजे इसलिए किया गया क्योंकि रात 8 बजे भारत-पाकिस्तान के बीच मैच खेला जाना था।